
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी किनारे स्नान घाट न होने से तीर्थ यात्रियों को हो रही है भारी परेशानी
पुरोला। यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के किनारे स्नान घाट न होने के कारण तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां मां यमुना का जल भरने हेतु भी कोई उचित स्थान न होने से तीर्थ यात्री कहीं से भी जल भरने को मजबूर हैं। यमुनोत्री क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माही ने यहां स्नान घाट का निर्माण करने की मांग की है।
चार धाम के प्रथम पड़ाव यमनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए यमुना नदी किनारे स्नान घाट नहीं बनें हुए हैं और ना ही यहां मां यमुना का जल भरने हेतु कोई उचित स्थान बनाया गया हैं, जिससे तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिला तीर्थ यात्रियों को खुल्ले में स्नान करना पड़ता हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता महावीर पंवार माही ने बताया कि यहां लाखों तीर्थ यात्री आते है और उनकी मां यमुना के प्रति अटूट आस्था ही हैं कि वे यहां से मां यमुना का जल भी भरकर ले जाते हैं लेकिन यहां जल भरने हेतु कोई उचित स्थान नहीं बनाया गया है, जिससे तीर्थ यात्री कहीं से भी जल भरने को मजबूर है। महावीर पंवार माही ने यमुनोत्री धाम में देश, विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और केंद्र की मोदी सरकार व उत्तरकाशी जिला प्रशासन से यहां सुंदर भव्य दिव्य स्नान घाट का निर्माण करने की मांग की है।