Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडरसोई गैस

ऑनलाइन गैस बुकिंग अनिवार्य,अब लाइनों में नहीं लगेंगे उपभोक्ता, सम्बंधित एजेंसियों को पारदर्शिता व्यवस्था बनाने के कड़े निर्देश

व्यवस्था बिगाड़ने वाले एजेंसियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। डीएम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi; जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने शनिवार को गैस एजेंसियों की बैठक लेते हुए घरेलू गैस वितरण को अधिक पारदर्शिता और सुव्यवस्थित बनाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ऑनलाइन गैस बुकिंग को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए और गैस वितरण होम डिलेवरी से ही सुनिश्चित किया जाए। ताकि उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से लाइनों में न लगना पड़ें।

जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी,अवैध भंडारण अथवा वाणिज्यिक उपयोग में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि गैस वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या के कारण ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो पा रही है वहां संबंधित गैस एजेंसियां वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में इंडियन गैस,भारत गैस, एचपी गैस के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button