
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मोरी Uttarkashi: थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मोरी-सांकरी रोड़ के गैच्वाण गांव बैण्ड के पास से लक्ष्मण नामक युवक को 864 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना मोरी में NDPS Act की धारा 8/17 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त- लक्ष्मण सिंह पुत्र सीलीराम निवासी ग्राम सावणी मोरी उत्तरकाशी उम्र- 30 वर्ष।
बरामद माल- 864 ग्राम अफीम ( कीमत करीब 1 लाख रु0)
पुलिस टीम-
1 रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी
2 हे0कानि0 बबलू खान- एसओजी
3 कानि0 अनिल तोमर
4 कानि0 महिदेव
5 कानि0 गणेश राणा
6 कानि0 सुनील ज्याडा-एसओजी
7 कानि0 अनिल-एसओजी