उत्तराखंडकांग्रेस पार्टीदेहरादूनराजनीतिसम्मेलन

​मसूरी: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ नेताओं ने फूंका आगामी चुनाव का बिगुल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​मसूरी। उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। आज मसूरी में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंका। इस दौरान विभिन्न विचारधाराओं के लोगों ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

​सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का मूल आधार उसका निष्ठावान कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ वापसी करेगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करण माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, यमुना घाटी अध्यक्ष दिनेश चौहान, हरिमोहन जुवांठा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button