विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सार्वजनिक उपयोग हेतु महिला मंगल दलों को बांटे बर्तन एवं अन्य सामग्री

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाuttarkashi: विधायक दुर्गेश्वर लाल ने महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन समेत अन्य सामग्री भेंट की और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
मोरी ब्लॉक के वन विश्राम गृह नैटवाड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में न्याय पंचायत जखोल, दोणी एवं सिंगतूर पट्टी के 37 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को विधायक निधि से प्रथम चरण में सामुहिक कार्यक्रमों के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कुर्सियां, फ्रेशर कुकर, भगोने, परात, टेंट, कढ़ाई, दरी, ढोलक आदि सामग्री वितरित की। विधायक ने कहा कि विधायक निधि से प्रथम चरण में युवा कल्याण विभाग में पंजीकृत महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सामुहिक कार्यक्रमों के कुशल संपादन के लिए टेंट, बर्तन इत्यादि सामाग्री बांटी जा रही है ताकि महिलाओं को सामुहिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुलभता होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
इस दौरान महिला मंगल दलों की सैकड़ो महिलाएं दूर दराज से नैटवाड़ पहुंची और इस अभिनव पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि इस सामग्री से गांव में आयोजित विवाह एवं दैवीय अनुष्ठान कार्यक्रमों के आयोजन में सुलभता होगी।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख/ प्रशासक बचन सिंह पंवार, भाजपा जिला मंत्री जयचंद्र सिंह रावत, सांकरी मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, मोरी मंडल अध्यक्ष ईश्वन सिंह पंवार, सूरज रावत, हीरा सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, निजी सचिव उमेन्द्र आष्टा, प्रधान राहूल रावत, हीरा सिंह नेगी, जखोल क्षेत्र पंचायत संजय सिंह रावत, प्रवीन प्रधान कासला , सैंजी राम, राजू लाल, शूरवीर रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष मीना रावत, प्रभा राणा, नेहा देवी, प्रधान हल्टाड़ी सुमित्रा देवी, राजमोहनी, शिशमा देवी फिताड़ी, प्रभा राणा फिताड़ी, रणदेव राणा, बबिता देवी पासा आदि मौजूद थे।