विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी क्षेत्र के 14 ग्राम पंचायत की महिलाओं को सामुहिक कार्यक्रम हेतु वितरित की सामग्री

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मोरीuttarkashi: विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विधायक निधि से गड़ूगाड, बंगाण एवं सिंगतूर क्षेत्र के 14 ग्राम पंचायत की महिला मंगल दलों को सामुहिक कार्यक्रमों हेतु टेंट, कुर्सियां , बर्तन, दरी , ढोलक आदि सामग्री का वितरण किया।
मोरी विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित इन कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं ने विधायक द्वारा की गई इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि इस सामाग्री से ग्रामीणों को सामुहिक आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं विवाह आदि कार्यक्रमों के सम्पादन में सुलभता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है , जिसमें लखपति दीदी योजना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। कहा कि तीन तलाक कानून बनाने, यूसीसी, संविधान में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको न्याय देने के लिए संशोधन कर महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किए हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान, ईश्वन पंवार, दर्शन सिंह रावत, जिला मंत्री जयचंद रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोरी महावीर सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चमन रावत, मण्डल महामंत्री सुखदेव सिंह राणा, जयराम चौहान, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान, अजित पाल रावत, उमेन्द्र आस्टा, सुमित चौहान, पवन राणा, रितेश रावत, प्रदीप रावत, जोबनलाल प्रधान, बिपिन चौहान , सरास प्रधान श्याम लाल, खरसाड़ी प्रधान राजेश चौहान मौजूद थे।