
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल यमुना घाटी जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुडोली, नैनबाग और बड़कोट में संगठन का चुनाव 31 दिसंबर से पूर्व करने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में त्रैमासिक बैठक को लेकर चर्चा कर अगली बैठक नैटवाड़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उद्योग व्यापार मंडल हुडोली, नैनबाग और बड़कोट में चुनाव 31 दिसंबर से पूर्व किए जाने का निर्णय भी लिया गया। नगर इकाइयों के सदस्य शुल्क पर भी विचार किया गया जिसमें अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शुल्क तय किया गया है जो अगले 3 साल तक बना रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूरी, संयुक्त मंत्री हरदेव सिंह राणा, चतर सिंह चौहान, संजय सिंह राणा, लाइवर कलूड़ा, राजेश नेगी, मनदीप रावत, शांति प्रसाद बेलवाल, जगमोहन नौडियाल, विजेंद्र सिंह रावत, नवीन दमीर, विजय सिंह रांगड, राजीव अग्रवाल, भूपाल सिंह गुंसाई, सुशील कुमार सोनी, नितिन चौहान मौजूद रहे।