उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा संगठन
कृपाल सिंह राणा बने नमो एप के टिहरी लोकसभा के सह संयोजक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
देहरादून, 16 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में नमो एप से विशेष अभियान चलाएगी। भाजपा ने विकसित भारत एंबेसडर अभियान और संगठन के लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्यक्रम तय किए हैं। इस अभियान के तहत राज्य की सभी लोकसभा सीट से नमो एप के संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई हैं। मोरी ब्लाक निवासी भाजपा नेता कृपाल सिंह राणा को टिहरी लोकसभा का सह संयोजक बनाया गया है।