उत्तराखंडकेदारनाथ उप चुनावराजनीतिरुद्रप्रयाग
केदारनाथ उप चुनाव : भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी सहित पांच लोगों ने किया नामांकन दाखिल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Rudraprayaag: केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु आज भाजपा, काग्रेस, यूकेडी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक) और निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 05 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे।
वही दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, यूकेडी आशुतोष सिंह भंडारी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान और प्रदीप रोशन रूडिया ने भी नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज 05 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन किए गए हैं।