उत्तरकाशीउत्तराखंडलोक सभा चुनाव

भाजपा सरकार में हिटलर शाही हावी : जोत सिंह गुनसोला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला,Uttarkashi: टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यहां आज भी राजशाही हावी है, पहले राजा एवं अब महारानी यहां से नेतृत्व कर रही है जिससे यहां का विकास ठप्प हो गया है, इसलिए क्षेत्र के लोगों ने इस समय परिवर्तन का मन बनाया है।

पुरोला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को लोकसभा में भेजिए जो क्षेत्र की आवाज बुलंद करें तथा यहां की जन समस्याओं को लोकसभा में रखे। उन्होंने कहा कि यहां आज भी राजशाही हावी है। विकास ठप्प है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि लम्बे समय से टिहरी संसदीय क्षेत्र की आवाज लोकसभा में सुनाई नही दे रही है, जिनको हम चुनकर भेजते हैं, उन्होंने कभी भी लोकसभा में अपना मुंह नही खोला। वे सिर्फ पांच वर्ष में एकबार केवल चुनाव के समय वोट मांगने हमारे बीच आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालात हैं, उसका जवाब लोग इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश लुट रहा है, इकोनाॅमी खतरे में है। देश में महंगाई से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अंकिता हत्याकांड में परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

यहां पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी का ढोल, नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनमोहन मल, पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, रोजी सिंह सौंदाण, दिनेश खत्री, मोहन लाल बुराटा, रेखा नौटियाल, नारायणी चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। संचालन बिहारी लाल शाह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button