हंस फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ: फिताड़ी गांव के अग्नि पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिताड़ी, मोरीuttarkashi : जनसेवा और परोपकार की प्रतिमूर्ति माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के आशीर्वाद से ‘हंस कल्चरल सेंटर’ एवं ‘द हंस फाउंडेशन’ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। हाल ही में फिताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए फाउंडेशन की टीम फिताड़ी गांव पहुंची और पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

अग्नि त्रासदी के कारण अपना सब कुछ खो चुके ग्रामीणों की तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए फाउंडेशन द्वारा विस्तृत किट तैयार की गई है, जिसमें खाद्य सामग्री आटा, चावल, दालें, तेल और मसाले, सर्दी से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता वाले गर्म कंबल, दैनिक उपयोगी वस्तुएं बर्तन और अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल है
ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार
राहत सामग्री पाकर प्रभावित परिवारों की आंखों में संतोष और उम्मीद की किरण दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस संकट की घड़ी में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए हंस फाउंडेशन के संस्थापकों, माता मंगला जी और भोले जी महाराज का हृदय से आभार व्यक्त किया।
हंस फाउंडेशन लंबे समय से मोरी ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन के वरिष्ठ सेवक एडवोकेट किशन सिंह रावत ने कहा कि माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज का ध्येय है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचे और कोई भी पीड़ित खुद को असहाय न समझे।



