आपदा प्रबन्धनउत्तराखंडकेदारनाथ धामग्लेशियरचारधाम यात्राबर्फ़बारीरुद्रप्रयाग

थारु कैंप के पास ग्लेशियर से बर्फ खिसकी, केदारनाथ पैदल मार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध : स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Rudraprayaag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। लिनचोली के पास अचानक थारू ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बर्फ मार्ग पर आ गई, जिससे पैदल रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।

आपदा कंट्रोल रूम से स्थिति की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों द्वारा मार्ग को शीघ्र सुचारु करने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए श्रमिकों एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है, जो अवरुद्ध मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button