प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गंगटाड़ी, राजगढ़ी, गडोली के चुनाव निर्विरोध संपन्न, गंगटाड़ी में आयुष चौहान, राजगढ़ी में गोपाल चौहान तथा गडोली में प्रवीन रावत चुने गए अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नौगांव uttarkashi: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गंगटाड़ी, राजगढ़ी, गडोली के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए है। गंगटाड़ी में आयुष चौहान, राजगढ़ी में गोपाल चौहान तथा गडोली में प्रवीन रावत अध्यक्ष चुने गए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, प्रदेश मंत्री तिलक रमोला , जिला उपाध्यक्ष लायबर कलूडा ,जिला संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह रावत, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत की देख-रेख में व्यापार मंडल की सुदूरवर्ती इकाई गंगटाड़ी, राजगढ़ी, गडोली के व्यापारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें व्यापारियों द्वारा अपने अपने नगर इकाईयों में शौचालय, फड़ फेरी वालों से प्रभावित की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उक्त इकाईयों का त्रैवार्षिक चुनावी कार्यकाल पूर्व में ही पूर्ण हो गया था।
जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार द्वारा सदस्यता अभियान हेतु संचालन समिति पूर्व में मनोनीत की गई थी। संचालन समिति द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जोकि सन्तोष जनक पाया गया। व्यापारियों की मांग पर उक्त तीनों इकाईयों में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न किए गए।
नगर व्यापार मंडल गंगटाडी में संरक्षक ज्ञान सिंह रावत, महादेव चौहान, अध्यक्ष आयुष चौहान, उपाध्यक्ष कपिल सेमवाल, सन्दीप, महामंत्री दिपेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष अवतार रावत, संगठन मंत्री एमपी सिंह, प्रचार मंत्री दिनेश लाल, मंत्री सुनील राणा, सदस्य सुनील राणा द्वितीय तथा नगर व्यापार मंडल राजगढ़ी में संरक्षक सकल चन्द्र, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, महामंत्री सुनील जयाड़ा, कोषाध्यक्ष गुरु देव रावत, संगठन मंत्री सन्दीप रावत, प्रचार मंत्री भागेन्द्र जयाड़ा, सदस्य विमल जयाड़ा, सचिन रावत, मानवेन्द्र बिष्ट, आजाद जयाड़ा, आकाश बिष्ट एवं नगर व्यापार मंडल गडोली में संरक्षक अनिल रावत, अध्यक्ष प्रवीन रावत, उपाध्यक्ष विपिन चमियाल, महामंत्री प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र रावत, संगठन मंत्री मनीष आर्य, प्रचार मंत्री विनोद पंवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।