कांग्रेसियों ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला,Uttarkashi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जुलूस प्रर्दशन कर कुमोला तिराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए पथराव के विरोध में कांग्रेसियों ने यहां ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन कर कुमोला तिराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविंद्र असवाल, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत, बिहारी लाल शाह, प्रेम सिंह नेगी, जगवीर रावत, जयेंद्र रावत, शीशपाल सिंह, जगदेव नेगी, हरीश बर्मा, अम्बिका हराण, निर्मला देवी, सुलोचना देवी, मनीता, अतरी देवी, प्रताप रावत, प्रशांत नेगी, भागचंद, पीयूष रावत आदि मौजूद थे।
ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सीएम हेमंत बिश्वशर्मा ने पथराव करवाया है उन्होंने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबरा गई है और इसलिए ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं।