कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने गंगा और यमुना घाटी में किया प्रचार, प्रसार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला, Uttarkashi: टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने गंगा और यमुना घाटी में प्रचार, प्रसार कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर चर्चा कर पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा, महाराजाओं का जमाना अब चले गया है अब लोग विकास चाहते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का डुंडा, धरासू, ब्रह्मखाल, बड़कोट, नौगांव, पौंटी पुल, चंदेली, हुडोली, पुरोला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
पुरोला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में कुछ पूंजीपतियों को ही और पूंजीपति बनाया गया है एवं कुछ घरानों का ही विकास किया गया है। गरीब को उसके हालातों पर छोड़ दिया गया है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सड़क, पुल, पानी का प्राइवेटीकरण करने में लगी हुई है। उतराखंड की जड़ी बूटियों को बेच दिया गया है। पहाड़ों को लीज पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब जनता समझ चुकी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने यहां जन सम्पर्क भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल, पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, रोजी सिंह सौंदाण, राजपाल रावत, दिनेश खत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेन्द्र रावत, गिरवीर सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, PCC Member बिहारी लाल शाह, रेखा नौटियाल, नारायणी देवी महासचिव महिला कांग्रेस, ललिता भंडारी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्याम सिंह राणा जिलाध्यक्ष सेवादल, धीरेन्द्र सिंह नेगी ब्लॉक अध्यक्ष पुरोला, अनिल रांगड ब्लॉक अध्यक्ष मोरी, चन्द्रमोहन पंवार ब्लॉक अध्यक्ष नौगांव, गुरुदेव रावत ब्लॉक अध्यक्ष बड़कोट, कविन्द्र असवाल नगर अध्यक्ष पुरोला, जयप्रकाश इंद्रवान नगर अध्यक्ष नौगांव, महावीर राणा, सुलोचना देवी, अमिता देवी, वासु देवी, एकता देवी ,रामलाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।