
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बड़कोट UTTARKASHI, खरसाली, खुशीमठ। गीठ क्षेत्र के अधिपति इष्ट आराध्य देव समेश्वर महाराज के कपाट रविवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद होने के समय क्षेत्र के ग्रामीणों ने यहां भारी संख्या में देवडोली के साथ रासो तांदी नृत्य भी किया। समेश्वर महाराज 12 गांव गीठ क्षेत्र के आराध्य देव है।
12 गांव गीठ क्षेत्र के अधिपति इष्ट आराध्य देव समेश्वर महाराज के कपाट आज रविवार को 4 माह शीतकाल हेतु विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए है। इस अवसर पर समेश्वर महाराज ने क्षेत्र और दूर दराज से आए श्रध्दालुओं को आशीर्वाद भी दिया।
क्षेत्र से आए लोगों ने इस खुशी में देवडोली के साथ रासो तांदी नृत्य भी किया।
इस अवसर पर समेश्वर महाराज की समस्त सम्मानित समिति, समेश्वर महाराज के पुजारी संतोष उनियाल, महाबीर पंवार माही, विशाल मणि उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, अमित उनियाल, पवन उनियाल, गजेंद्र उनियाल, राज स्वरूप उनियाल, आशीष उनियाल, सोबन सिंह राणा अध्यक्ष यमुना घाटी होटल संघ, संदीप राणा उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा, मनोज चौहान, विपिन चौहान, संतोष पंवार, मोहन पंवार, रणबीर राणा, अजय चौहान, दीपक रावत, सूरज तोमर, चैन सिंह पंवार, घनश्याम उनियाल, सुभाष उनियाल, राकेश रावत, विजय पंवार , गजेंद्र रावत पूर्व प्रधान बीफ मौजूद थे।