भाजपा का गांव चलो अभियान: गांवों में नौ फरवरी से प्रवास करेंगे भाजपाई, ग्रामीणों से साधेंगे संपर्क

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला,Uttarkashi: भाजपा द्वारा नौ फरवरी से गांव चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है। भाजपा के इस गांव चलो अभियान के तहत विकसित भारत के लिए गांव के विकास पर चर्चा होगी। भाजपाई तीन दिवसीय प्रवास नौ फरवरी से शुरू करेंगे। भाजपा संगठन ने बुधवार को इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। यह अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा।
9 फरवरी से 11फरवरी तक प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता बूथों में जाकर 24 घन्टे का समय एक बूथ पर देगा। गांव के विकास पर चर्चा के लिए भाजपा के पदाधिकारी नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा विगत दस वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को देंगे।
गांव चलों, बूथ चलों अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी के सभी पन्द्रह मण्डलों में आयोजित कार्यशालाएं सम्पन्न होने के पश्चात इस क्रम में जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा पुरोला मण्डल के कंण्डियाल गांव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सरनौल बूथ, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भटवाड़ी मण्डल के सिल्ला, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल कफनौल, राज्य मंत्री राजकुमार नौगांव, जिला महामंत्री पवन नौटियाल छिबाला बूथ, नागेन्द्र चौहान डिंडसारी बूथ पर प्रवास करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी, नेता गण भी गांवों में प्रवास करेंगे। गांव में 24घन्टे के भीतर विभिन्न स्तर की बैठकें आयोजित कर बूथ व पन्ना प्रमुखों, समितियों का सत्यापन कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।