यूसीसी विधेयक पेश करने पर भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद ज्ञापित कर किया आभार रैली का आयोजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला,Uttarkashi: राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश करने पर यहां भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित पार्टी की एक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश ‘समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड—2024’ विधेयक में धर्म और समुदाय से परे सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति जैसे विषयों पर एक समान कानून प्रस्तावित है। विधेयक पेश होने पर यहां भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित कर नगर में आभार रैली का आयोजन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य कोठारी, उत्तराखंड बाग्वानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य द्वार से रैली निकालकर कुमोला रोड़ स्थित एक होटल मे सम्पन्न कर यहां एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पार्टी/ संगठन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।