पुरोला विधानसभा में भाजपा सरकार ने किए हजारों करोड़ के कार्य : विधायक दुर्गेश्वर लाल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाuttarkashi : विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा केन्द्र एवं राज्य में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में विधानसभा पुरोला में किए गए हजारों करोड़ के कार्यों को भी गिनाया।
सदस्यता अभियान को लेकर यहां एक होटल में विधायक दुर्गेश्वर लाल की अध्यक्षता में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सदस्यता अभियान की प्रगति और दिए गए लक्ष्य को लेकर चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता दर्जाधारी राज्य मंत्री राम सुन्दर नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी के संघर्षों के इतिहास पर विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि एक समय वह था जब पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के मात्र दो सांसद थे तब पूरे देश में कांग्रेस की सरकार थी और वो हम पर हंसते थे आज पूरे देश में भाजपा का शासन है और कांग्रेस खत्म हो गई है कांग्रेस की भ्रष्ट नीति परिवार वादी विचार धारा को देश की जनता ने नकार दिया है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों को गिनाया और कहा कि जबसे वे पुरोला विधायक बने हैं उनके द्वारा हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी एवं मुख्यमत्री धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन आसान हो रहा है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, शिक्षा में तेजी से सुधार, कैशलेस डिजिटल सुधार, आर्थिक सुधार, सड़कों का विस्तार , हाईवे निर्माण, चार धाम यात्रा को सुगम बनाने का कार्य, पर्यटन, लोकल फोर वोकल को बढ़ावा, सेना को मजबूत करने का कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकास, पुरोला में उपजिला अस्पताल की स्वीकृति, भवन निर्माण हेतु 43 करोड़ की स्वीकृति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी की स्वीकृति , मोरी से जखोल तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 33 करोड़ की स्वीकृति सहित विधानसभा में कई करोड़ों की सड़कें स्वीकृत हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई कठोर निर्णय लेकर यूसीसी, कठोर नकल निरोधक कानून, लब जिहाद को रोकने का काम,भू कानून, राज्य आंदोलनकारी आश्रितों के लिए 10%क्षैतिज आरक्षण, महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण आदि लागू किया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान ने भाजपा सरकार के 3 साल के ऐतिहासिक कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठन कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंच संचालन जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने किया।
इस मौके पर पुरोला मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र पंवार, मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम चौहान, मण्डल अध्यक्ष सांकरी राजीव कुंवर, मण्डल अध्यक्ष नौगांव अमिता परमार, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, विनोद असवाल, जयराम चौहान, राजपाल पंवार, ईश्वन पंवार, राजेन्द्र गैरोला, कमला राणा, आनंदी राणा, जयचंद रावत, दर्शन रावत, सरदार राणा, मोहब्बत नेगी, गोविंद राम नौटियाल आदि मौजूद रहे।