उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिरुद्रप्रयागसामाजिक
राज्यपाल उत्तराखण्ड गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ किया स्वागत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रुद्रप्रयाग। राज्यपाल उत्तराखंड गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम पहुच गए हैं। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया।
ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज से मिले।

पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर लिया है, जहां वह राज्य और देश की मंगलकामना के लिए पूजा करेगें।