उत्तरकाशीउत्तराखंडपर्यटनस्वास्थ्य

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई पुणे महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई पुणे महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। गत रात्रि यमुनोत्री दर्शन करने जा रही यात्री अनिता दत्तात्रेय कौसबी पत्नी दत्तात्रेय कौसबी, उम्र 61 वर्ष, निवासी- चाकन तालुका खेड़ा, जिला पुणे, महाराष्ट्र अचानक पेट में दर्द होने के कारण बेहोश हो गई जिसे सीएचसी बड़कोट लाते समय उक्त महिला यात्री की मृत्यु हो गई है मृतक के परिजन भी उसके साथ ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button