
पत्रिका ब्यूरो
हल्द्वानी । प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक प्रादेशिक चुनाव में नवीन चंद्र वर्मा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष एवं प्रकाश चंद्र मिश्रा प्रदेश महामंत्री चुने गए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव में श्रीनगर गढ़वाल एवं यमुना घाटी उद्योग व्यापार मंडल की अहम भूमिका रही।
हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक प्रादेशिक चुनाव में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल एवं चुनाव अधिकारीगण राजेश अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, सुरेश बिष्ट तथा चुनाव संचालन समिति के रावेल सिंह आनंद की देखरेख में हुए चुनाव में नवीन चंद्र वर्मा अध्यक्ष एवं प्रकाश चंद्र मिश्रा निर्विरोध महामंत्री चुने गए।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव कार्यालय सरस मार्केट हल्द्वानी में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल एवं चुनाव अधिकारीगण राजेश अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, सुरेश बिष्ट तथा चुनाव संचालन समिति के रावेल सिंह आनंद ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र जारी किए। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, पूर्व प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल आदि भी मौजूद थे।