उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने किया गंगोत्री में अनुष्ठान, मां गंगा से उनके स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उत्तरकाशी। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री में पूजा अनुष्ठान कर प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा से उनके स्वास्थ्य और खुशहाली एवं दीर्घायु की कामना की।

राणा ने गंगोत्री में विशेष पूजा एवं मां गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन के साथ देश को उनका चीरकाल तक नेतृत्व प्रदान हो और भारत विश्वगुरु की पदवी को पुनः प्राप्त हो ऐसी कामना मां गंगा से की है।

उन्होंने कहा कि हम आपके शानदार नेतृत्व में निरंतर प्रगति और विकास की कामना करते हैं। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा यमुना से प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button