उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

एबीवीपी ने निकाली पुरोला नगर में नशामुक्त–पर्यावरण युक्त शोभायात्रा

पुरोला।एबीवीपी उत्तरांचल प्रांत का पुरोला में चार दिवसीय प्रांत अभ्यास कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन आज एबीवीपी द्वारा नगर में भगवा झंडों को हाथ में लिए नशामुक्त–पर्यावरण युक्त शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पुरोला नगर “भारत माता, “वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। एबीवीपी ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को ज्ञान शील व एकता के मूलमंत्र से देश प्रेम के साथ राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संदेश दिया है।आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तरांचल प्रांत द्वारा पुरोला एसजीआरआर पुरोला में 25 जून से 28 जून तक चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश से लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राएं व अध्यापक उपस्थित हैं। अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन आज “एक यात्रा नशामुक्त और पर्यावरण युक्त” प्रदेश के स्लोगनों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व छात्र–छात्राओं ने हाथों में भगवा झण्डा लिए श्रीगुल मन्दिर, ढुकाणा रोड, मोरी रोड होते मुख्य बाजार तक जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। शोभायात्रा के दौरान एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम, भारत माता के नारों के साथ ही एबीवीपी जिंदाबाद व कोदा झंगोरा खाएंगे, देश को नशामुक्त बनाएंगे, पुरोला हो या गुवाहाटी अपना देश अपनी माटी और ज्ञान शील व एकता के मूलमंत्र से देश प्रेम के साथ राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संदेश दिया है। इस अवसर पर उत्तरी पश्चिमी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रांत संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत कुमार, प्रदेश मंत्री रितांशु कंडारी, राकेश नेगी, प्रवीन असवाल, तरवींन राणा,काजल थापा,सृष्टि ढौण्डियाल, दिव्या जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button