उत्तरकाशीउत्तराखंड

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत,तीन घायल।

पुरोला। खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोंगो पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि एक का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुरोला विकासखंड के कंडियाल गांव के ग्रामीण रविवार को मदनी तोक में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेतो में रोपाई का कार्य कर रहे चार लोग इसकी चपेट में आ गए जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अभिषेक पुत्र धिरपाल सिंह 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह ज्याड़ा(55वर्ष), निखिल पुत्र खुशपाल सिंह ज्याड़ा(18वर्ष), एवं अशोक पुत्र खुशपाल सिंह (14वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां सीएचसी में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर रूप से घायल चंद्र सिंह एवं निखिल को देहरादून रेफर कर दिया गया है जबकि अशोक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी सीएचसी पहुंचकर मृतक एवं घायलो के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button